फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में अपनी बहन से मिलने जा रहे दो भाईयों और तीन दोस्तों की मौत

Mon, 19 Sep 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव कंसाला के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनीपत जिले के गांव सरया खेड़ा निवासी दो भाई अनिल और कृष्ण बाइक पर सवार होकर रोहतक जेल में अपनी बहन से मिलने जा रहा था। दूसरी बाइक पर चाचा रामफल भी साथ में थे। कंसाला के पास पीछे से सोनीपत रोडवेज डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल अनिल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में चाचा रामफल ने आरोप लगाया है कि बस चालक तेज रफ्तार से और गलत तरीके से बस का चला रहा था। पुलिस ने बस चालक गांव आसन निवासी नरेंद्र के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि परिवार में दो भाई थे और बहन जेल में है।

वहीं दो बाइक पर सवार चार दोस्तों की बाइक आपस में भिड़ने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा झज्जर के गांव खरहर और मातन के बीच हुआ। सोमवार को तीनों युवकों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


गांव मातन निवासी सतीश कुमार(24), रविन्द्र उर्फ  मोनू (26), नकटा (23) और आनंद (28) बाइक से किसी काम से गांव खरहर की तरफ जा रहे थे। सतीश, रविद्र एक बाइक पर और आनंद, नकटा दूसरी बाइक पर सवार थे। शाम करीब सवा सात बजे खरहर-मातन रोड स्थित मोड़ पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। इस कारण चारों युवक बाइक से सड़क पर जा गिरे। हादसे में रविंद्र, आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सतीश और नकटा गंभीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच आसपास के गांव के लोग पहुंचे और दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचते ही सतीश ने भी दम तोड़ दिया जबकि नकटा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की खबर गांव और परिजनों के पास पहुंची तो हाहाकार मच गया। परिजन बिलखते हुए पीजीआई पहुंचे। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सोमवार को तीनों का पोस्टमार्टम होगा। हादसे में मरने वाला आनंद शादीशुदा था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। जबकि सतीश और रविंद्र चालक थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें