फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराया गौवंश, सड़क किनारे दफन करके भागा प्रोपर्टी डीलर

Mon, 22 Aug 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
देसी नस्लों को ही अपनाना बेहतर विकल्प - फोटो : Getty
विज्ञापन
मकड़ौली गांव समीप गोहाना-पानीपत एक्सप्रेस-वे टोल रोड पर रविवार देर रात दो गोवंश एक कार से टकराकर सड़क पर गिर गईं। टक्कर से दोनों गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे जिंदा थी या मर गईं, यह जाने बिना ही कार चालक प्रॉपर्टी डीलर ने एक जेसीबी मशीन बुलवाई और दोनो गायों को सड़क किनारे मिट्टी में दफनाकर भाग गया। इस कारण मकड़ौली रोड पर करीब 45 मिनट जाम लग गया। कार, ट्रक और जीप और दूसरे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर की हर सड़क पर लावारिस गौवंश सैकड़ों की संख्या में घूम रहे हैं। शाम होते ही भारी संख्या में गोवंश का झुंड सड़क के बीचोंबीच आकर बैठ जाता है। इस वजह से वाहन चालकों को भी हादसे का डर बना हुआ है। सवाल ये है कि इन गौवंश को सड़क से हटाने के लिए न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है, न गौ सेवक और न ही निगम प्रशासन।

मकड़ौली टोल रोड पर जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे एक कार तेज गति से आ रही थी। कार ने टोल रोड पर सड़क के बीचोंबीच खड़ी दो गायों को टक्कर मार दी। उनके जिंदा या मरे होने को पुख्ता किए बगैर ही कार चालक ने एक जेसीबी मशीन बुलाई और सड़क के  किनारे मिट्टी खुदवा कर दोनों गायों को दफन कर दिया। वाहन चालकाें ने बताया कि गोहाना रोड समीप एक निजी गौशाला है। आरोप है कि मच्छर अधिक होने के कारण पिछले कई दिनों से गाय रात को खुले में आ जाती हैं। गायों के झुंड के सड़क पर बैठे होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि  हादसे में कार चालक को ज्यादा चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें