फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड-श्रीलंका मैच में सट्टा लगाते चार को दबोचा

Fri, 01 Jul 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एक दिवसीय मैच पर सट्टा लगाते हुए सेक्टर चार से धरे गए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंग्लैंड और श्रीलंका के एक दिवसीय क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्टर-4 के एक मकान में आरोपी मोबाइल के माध्यम से बुकी से सट्टा लगा रहे थे। इसी बीच एसपी के सर्च वारंट पर एएसआई राजेश कुमार ने टीम के साथ छापेमारी की। वहीं, गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 29 जून की रात को सूचना मिली कि सेक्टर-4 के एक मकान में कुछ युवक इंग्लैंड और श्रीलंक ा एक दिवसीय मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इसके बाद एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में एसपी ने सर्च वारंट जारी किया। फिर टीम ने मकान पर छापा मारा। यहां चार युवक इग्लैंड-श्रीलंका मैच में मोबाइल के माध्यम से अन्य बुकी से सट्टा लगा रहे थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पौलंगी निवासी नवनीत, रिटौली निवासी रोबिन, जसौर खेड़ी निवासी नवीन और झज्जर के गांव निलौठी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शामिल नवनीत, रोबिन हाल में रामगोपाल कालोनी, नवीन सेक्टर- 4 और प्रदीप खरखौदा में रहता है। तलाशी में कमरे से  एक रजिस्टर, तीन मोबाइल, एक एलईडी, एक सेटअप बॉक्स, एक कलकुलेटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। हालांकि आरोपियों के पास से रुपये की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि जिस मकान में आरोपी सट्टा खेल रहे थे, उसमें एक कमरा आरोपी नवीन ने किराये पर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें