फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बाकरा हेड झज्जर में मिला अंतराराष्ट्रीय बॉक्सर के कोच के बेटे का शव, मंगलवार को डूबा था 17 वर्षीय अंगद

Fri, 09 Jun 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मंगलवार को अंगद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए झज्जर रोड स्थित कैनाल में गया था। जहां तेज बहाव के चलते डूब गया। तीन दिन तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश करती रही। वीरवार की रात को बाकरा हेड के पास नहर में शव मिला। उधर, बोहर के युवक सौरभ का शव अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के झज्जर रोड पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबे अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर अमित पंघाल के कोच अनिल धनखड़ के बेटे 17 वर्षीय अंगद का शव चौथे दिन झज्जर के बाकरा हेड पर मिला है। शुक्रवार को अंतिम संस्कार शिमली गांव में होगा। बॉक्सर अमित पंघाल भी संस्कार में शामिल होंगे।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम झज्जर पुलिस से संपर्क कर रही
मंगलवार को अंगद अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए झज्जर रोड स्थित कैनाल में गया था। जहां तेज बहाव के चलते डूब गया। तीन दिन तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उसे तलाश करती रही। वीरवार की रात को बाकरा हेड के पास नहर में शव मिला। उधर, बोहर के युवक सौरभ का शव अभी नहीं मिला है। पुलिस का मानना है कि उसका शव भी बाकरा हेड के पास ही मिलेगा। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम झज्जर पुलिस से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें