फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाना डबल मर्डर: आईएमटी में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; दो स्कूटी से गिरे

Fri, 14 Nov 2025 08:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

बलियाना गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। 2023 में गांव के दुकानदार जगबीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसी रंजिश के चलते सात नवंबर को गांव निवासी धर्मवीर व उसके बेटे दीपक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
रोहतक में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलियाना में सात नवंबर को हुए डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आईएमटी में हत्याकांड के मुख्य आरोपी गांव के ही युवक संजय (41) व उसके दो साथियों कसरेंहटी निवासी रोहित उर्फ काला (24) व वीरेंद्र उर्फ टिंकू (29) को सीआईए वन की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। संजय के पैर में गोली लगी है, जबकि रोहित व वीरेंद्र स्कूटी से गिरने से घायल हो गए। तीनों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

बलियाना गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। 2023 में गांव के दुकानदार जगबीर की गोली मारकर हत्या की गई थी। उसी रंजिश के चलते सात नवंबर को गांव निवासी धर्मवीर व उसके बेटे दीपक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उसी दिन सोनीपत के खरखौदा में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था। संजय व उसके दो साथी फरार चल रहे थे। सीआईए प्रथम के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि संजय व अपने दोनों साथियों वीरेंद्र व रोहित के साथ बलियाना गांव के आसपास देखा गया है। तुरंत सीआईए पुलिस ने आरोपियों को आईएमटी के क्षेत्र में घेर लिया। जवाबी फायरिंग में संजय के पैर में गोली लगी। इससे स्कूटी गिर गई और उसके दो साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें