फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों क ी मिठाई जांचता रहा जेल प्रशासन, सुल्फा लेकर जेल में घुसा सिपाही

Sun, 30 Aug 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन बहनों की लाई मिठाई जांचता रहा। वहीं, एक सिपाही सुल्फा लेकर जेल में दाखिल हो गया। हालांकि सुल्फा कैदियों तक नहीं पहुंच सका और गेट की तलाशी में ही सिपाही की चालाकी पकड़ी गई। करीब 18 ग्राम सुल्फा बरामद होेने पर सिपाही जयपाल सिंह को जेल डीजी परमिंदर राय के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल, सिपाही जयपाल की पिछले कई साल से जेल में ड्यूटी है। शनिवार सुबह रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसे सुबह 10 बजे ड्यूटी पर आना था। जयपाल ड्यूटी के समय जेल परिसर के मुख्य गेट पर पहुंचा। गेट पर सुरक्षाकर्मी वकील ड्यूटी कर रहे थे। वकील ने जयपाल से तलाशी देने का आग्रह किया तो उसने कहा कि वह तो स्टॉफ का सदस्य है। लेकिन सुरक्षाकर्मी ने एक नहीं सुनी।

तलाशी में जयपाल के जूतों और जुराब से 18 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने मामले की जानकारी जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला को दी। जेल अधीक्षक ने घटना के बारे में जेल डीजी परमिंदर राय को सूचित कर दिया गया। जेल डीजी के आदेश पर जेल अधीक्षक ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सिपाही जयपाल के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में के स दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिपाही के पास से मिले सुल्फे के आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। केस दर्ज करवाकर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
दयानंद मंडोला, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें