फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची-भतीजे ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। चुपचाप बुधवार रात घर से निकली चाची-भतीजे ने समर गोपालपुर रेलवे स्टेशन पर अवध-आसाम ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लिया। शनिवार को फोटो के साथ समर गोपालपुर के ग्रामीणों से संपर्क किया तो शिनाख्त हो सकी। जीआरपी ने प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि चाची मानसिक रूप से तनाव में चल रही थी। शुक्रवार रात वह घर से निकलकर स्टेशन पर आ गई थी। उसे तलाशते हुए भतीजा भी पहुंच गया था। चाची को बचाने की कोशिश में वह भी ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया।
एएसआई जीआरपी राजपाल ने बताया कि अवध-आसाम एक्सप्रेस समर गोपालपुर रेलवे स्टेशन से शाम के समय गुजरती है। शुक्रवार को लेट होने की वजह से करीब 11 बजे गुजरी। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे क्षेत्र निवासी एक महिला और उसका भतीजा स्टेशन के सबसे आखिरी में बैठे हुए बातचीत कर रहे थे। जैसे ही अवध-आसाम एक्सप्रेस स्टेशन से गुजरी वैसे ही दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ने ट्रेन को रोक दिया और तुरंत स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी। कुछ ही देर में जीआरपी एएसआई राजपाल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन के रवाना होने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, मगर सफलता नहीं मिली। तलाशी के दौरान उनके पास से न मोबाइल मिला और न कोई आईडी। जीआरपी ने दोनों के शवों को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह एएसआई दोनों के फोटो को लेकर क्षेत्र के गांव में पहुंचे और लोगों को फोटो के साथ हुलिया भी बताया, जिससे उनकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी का कहना है कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार चाची और भतीजे के बीच में प्रेम संबंध की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला कुछ दिनों से तनाव में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें