फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा के कई व्यवसायी थे निशाने पर , विदेश में बसना चाहते थे लारेंस व संपत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा के कई व्यवसायी थे निशाने पर, विदेश में बसना चाहते थे लॉरेंस व संपत
विज्ञापन

- कई से मांगी गई थी रंगदारी, रंगदारी देने से मना करने वाले थे निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गैंगस्टर संपत और लॉरेंस के निशाने पर हरियाणा व दिल्ली के कई व्यवसायी थे। रंगदारी वसूलने के बाद दोनों विदेश बसने की तैयारी में थे। हालांकि बीच में लॉरेंस जेल चला गया था।
विज्ञापन

संपत के पकड़े जाने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संपत व जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली व हरियाणा के कई व्यवसायियों से रंगदारी मांगी थी। न देने पर उन्हें मारने की भी धमकी दी थी। हालांकि किसी ने भी दहशत के चलते मामले की शिकायत नहीं की थी। बीच में लॉरेंस जेल चला गया था। जिसके कारण लॉरेंस रंगदारी नहीं वसूल सका। लॉरेंस के जेल से छूटने के बाद दोनों विदेश में बसने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें