अटायल में धोखे से जमीन अपने नाम जमीन कराने पर आठ लोगों केखिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखे से दूसरों की जमीन को प्रशासन से मिलकर अपने नाम करने के आरोप में आठ लोागों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी पूछताछ के लिए पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है।
राजेश रानी पत्नी र्स्व. अनिल कुमार ने बताया कि उसके गांव के और डोबादा के लोगों ने मिल कर उनके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली। इस संबंध में महिला पुलिस व तहसील के चक्कर काटती रही। साल भर बीत गया। जब किसी ने भी सुनवाई नहीं कि तो राजेश रानी ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने जिला पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने अटायल के दो लोगों के अलावा डाबोदा और सांपला तहसील के प्रशासन के खिलाफ धारा 420, 476, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।