फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला निपटाने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस के साथ धक्कामुक्की,
विज्ञापन

- गांव के सरपंच पर पीसीआर की चाबी निकालने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
महम।
गांव सीसर खास में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया। गांव के सरपंच ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले डीजे बजाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। जिससे सरपंच और उनके समर्थक युवक तैश में आ गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर डीजे बजाने वाले युवकों को भगाने का आरोप लगाते हुए धक्कामुक्की की तथा पीसीआर की चाबी निकाल ली। पुलिस ने डीजे बजाने वाले युवकों पर मामला दर्ज करवाने का आश्वासन दिया उसके बाद मामला शांत हो पाया। पुलिस ने चाबी निकालने और धक्कामुक्की करने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव के सरपंच संदीप शर्मा ने बताया कि करीब पंद्रह दिन पहले पंचायत ने कमेटी गठित कर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। शनिवार को गांव के निजी स्कूल में पार्टी के दौरान डीजे बजाया गया तो कुछ युवकों ने डीजे बंद करवाने का प्रयास किया था। लेकिन स्कूल संचालकों ने डीजे बंद नहीं किया। जिससे विरोध कर रहे युवक शहर से डीजे ले आए और उन्होंने गांव की गलियों मेंडीजे बजाना शुरू कर दिया। युवक दिनभर गांव की गलियों में डीजे बजाते रहे और रात को घर के बाहर बजाना शुरू कर दिया। डीजे बजाने का विरोध किया गया। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने युवकों को कार्रवाई करने की बजाय मौके से भगा दिया। जिससे कुछ युवकों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हुड़दंग करने का प्रयास किया था। लेकिन उन्हे शांत करवा दिया गया था। पुलिस पीसीआर की चाबी नही निकाली गई थी। बेवजह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबी निकालने और धक्का मुक्की करने के मामले की होगी जांच
थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि सीसर खास में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद को निपटाने गए कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने तथा पीसीआर की चाबी निकालने का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। अगर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने और पीसीआर की चाबी निकालने का मामला सामने आया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें