फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर से किया बड़े भाई का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के घर से किया बड़े भाई का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा के घर से बड़े भाई का अपहरण कर लिया। वारदात के 12 दिन बाद भी अपहृत युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के गांव बामडोली निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका छोटा बेटा नसीब उर्फ विपिन आवारा किस्म का है। दिनभर अपने दोस्तों के साथ सड़कों पर खाली घूमता रहता है। अनिल का कहना है कि उनका बड़ा बेटा साहिल 25 मई को झंग कॉलोनी में अपने मामा जयपाल के घर आया था। वह मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि 2 जून को अनिल का छोटा बेटा साहिल अपने तीन चार दोस्तों के साथ झंग कॉलोनी में मामा के घर आया। यहां से वह साहिल का अपहरण करके ले गया। इसके बाद कई जगहों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें