फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेले रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महम। शहर के वार्ड-2 स्थित कानूनगो मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक घर में अकेला ही रहता था। पड़ोसियों ने युवक के फंदा लगाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामनिवास और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल से सबूत लिए गए हैं। फंदा लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड-2 स्थित कानूनगो मोहल्ला निवासी प्रवीन उर्फ काला पुत्र राजेंद्र घर में अकेला रहता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है, वहीं मां रिश्तेदारों के पास रहती है। मृतक युवक शादी समारोह में दिहाड़ी पर खाना बनाने का काम करता था। दिनभर घर में आना-जाना बना रहता था। बुधवार शाम को पड़ोसी ने उसेे किसी काम के लिए आवाज दी तो कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें