फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज से रिटायर्ड दो भाईयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-3
सिसाना निवासी रिटायर्ड फौजी बलराज ओर जगदीश का फाइल फोटो।
----

भाई की मौत का ऐसा गम, दो मिनट में दूसरे की भी निकली जान
-सिसाना गांव का मामला, दोनों फौज से हुए थे रिटायर्ड
-गांव में चर्चा का विषय बनी रही दोनों भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्षेत्र के सिसाना गांव में भाई की मौत के गम में मात्र दो मिनट के अंदर ही बड़े भाई ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों फौज से रिटायर्ड हुए थे। दोनों भाइयों के प्यार के दूर-दूर तक चर्चे थे। भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सिसाना गांव निवासी विकास ने बताया कि उसके पिता 58 वर्षीय बलराज सिंह और ताऊ 70 वर्षीय जगदीश फौज से रिटायर्ड हुए थे। दोनों में बहुत प्यार था। दोनों घर पर ही रहते थे। खास बात यह है कि दोनों खेतों या फिर रिश्तेदारी में भी साथ ही जाया करते थे। उसके पिता हार्ट के मरीज थे। रविवार रात 11 बजे दोनों बात करने के बाद सोने के लिए चले गए। इसी बीच अचानक उसके पिता बलराज को हार्ट अटैक पड़ा तथा उन्होंने दम तोड़ दिया। जैसे ही परिवार के सदस्य ताऊ जगदीश को बुलाने के लिए पहुंचे तो भाई की मौत की खबर सुनते ही ताऊ ने भी मात्र दो मिनट के अंदर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, परिजन दोनों को प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। भाइयों की मौत से परिजनों में भी कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग, सोहनवीर, मांगेराम, मनीष ने बताया कि दोनों के बीच काफी प्रेम था। रिटायर्ड के बाद से ही दोनों जहां खेतों में भी एक साथ ही जाते थे। रिश्तेदारी में भी एक साथ ही जाना पसंद करते थे।
विज्ञापन

---
जगदीश 1988 जबकि बलराज 1990 में हुए थे रिटायर्ड
विकास ने बताया कि उसके पिता बलराज वर्ष 1990 जबकि ताऊ 1988 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। जगदीश के एक पुत्र और दो पुत्री जबकि बलराज के दो पुत्री और छह पुत्र हैं।


----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें