फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकन युवक-फाइल नंबर-दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकन युवक-फाइल नंबर-दो
विज्ञापन

खुद को आका बताता है गिरोह का सरगना, हर किसी से मिलने से कर देता है इनकार
- नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का सरगना दिल्ली में लिए है शरण
- एसटीएफ सरगना की तलाश में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा से लेकर यूपी दिल्ली में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना दिल्ली में शरण लिए है और खुद को आका बताता है। गिरोह के सदस्यों से व्हाट्सएप पर बात तो करता है लेकिल किसी से मिलता नहंी है। एसटीएफ को गिरोह के सरगना के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। और जल्द उसे पकड़ने का दावा किया है।
एसटीएफ हरियाणा ने हाल ही में अफ्रीका के फिरमिन के अलावा कई नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसटीएफ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह का सरगना दिल्ली में शरण लिए है। वह दिल्ली का रहने वाला है, या फिर किसी अन्य स्थान का एसटीएफ इसकी जांच में जुटी है। जांच में पता चला है कि गिरोह का सरगना खुद को आका के नाम से पुकारने के लिए गिरोह के सदस्यों को कहता है। गिरोह के सदस्य भी सरगना को आका ही कहते है। नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए वह व्हाट्सएप पर आडियो कॉल करता है। यदि गिरोह के सदस्य उससे मिलने के लिए कहते हैं तो वह बोलता है कि समय आने पर मिलेगा। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए दिल्ली में जाल बिछा दिया गया है। जल्द ही गिरोह का सरगना पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मजदूर तबके के लोग भी गिरोह में शामिल
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि दिल्ली के पचास से अधिक मजदूर भी गिरोह में शामिल है। चंद रुपयों का लालच देकर गिरोह में लोगों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें