फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी नंबरों का प्रयोग करता था संपत, हर दस दिन में बदल देता था मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी मोबाइल नंबर का प्रयोग करता था संपत, हर दस दिन में बदल देता था सिम
विज्ञापन

- पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा, पुलिस ने संपत के पास से कई विदेशी सिम भी कीं बरामद

महबूब अली
रोहतक। गैंगस्टर संपत नेहरा विदेशी फोन नंबरों का प्रयोग करता था। खास बात यह थी कि पकड़े जाने के डर से संपत हर दसवें दिन नंबर बदल देता था। हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब के लोग लगातार संपत के संपर्क में थे। पुलिस ने ऐसे लोगों का ब्योरा तैयार कराना शुरू कर दिया है।

गैंगस्टर संपत नेहरा पिछले काफी समय से हरियाणा से लेकर चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना था। विभिन्न राज्यों की पुलिस संपत को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों की खाक छान रही थी मगर सफलता हाथ नही लग पा रही थी। एसआईटी हरियाणा ने संपत को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था। एसआईटी की पूछताछ में संपत नेहरा ने कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


एसआईटी सूत्रों ने बताया कि संपत भारत के बजाए विदेशी नंबरों का प्रयोेग करता था। पुलिस के पकड़े जाने के डर से वह हर दस दिन में मोबाइल नंबर बदल देता था। फेसबुक पर बनाए गए एकाउंट से भी लोगों से चैट करता था। फेसबुक पर अपनी लोकेशन को ऑफ रखता था। ताकि कोई सूचना देकर उसे पकड़वा न दे। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि संपत के संपर्क में हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, राजस्थान व पंजाब के भी कई लोग थे। जिनसे वह अक्सर बात किया करता था। एसआईटी ने ऐसे लोगों का ब्योरा तैयार कराना शुरू कर दिया है। जांच के बाद ऐसे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है।

कारौर के आनंद हत्याकांड में जल्द ही पुलिस संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। संपत रोहतक के अन्य किसी भी मामले में वांछित नहीं है।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

लॉरेंस और संपत के दस फेसबुक एकाउंट पुलिस के राडार पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भरतपुर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भी उनके फेसबुक एकाउंट अपडेट किए जा रहे हैं। एसआई ने बिश्नोई के छह जबकि संपत के चार फेसबुक एकाउंट राडार पर लिए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। आशंका है कि उक्त फेसबुक एकाउंट को अन्य लोग ऑपरेट कर रहे हैं।
विज्ञापन


8 जून को लॉरेंस ने फिर से डाली फेसबुक पर पोस्ट
भले ही लारेंस बिश्नोई भरतपुर की जेल में बंद हो। मगर उसकी एक फेसबुक को तो लगातार अपडेट किया जा रहा है। आठ जून को फिर से करीब शाम पांच बजे लारेंस ने अपनी फेसबुक पर फिर से पोस्ट डाली। जिसमें कहा कि लहजे में बदजुबानी, चेहरे पे नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हैं, वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। इसके अलावा लॉरेंस ने अपना फोटो भी डाला है। हिसार एसआईटी के अलावा रोहतक पुलिस भी फेसबुक एकाउंट की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें