फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
करौंथा आश्रम के संचालक रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला
विज्ञापन

केस शिफ्ट, आज एडीजे फखरुद्दीन की अदालत में होगी सुनवाई

: एडीजे अश्वनी गोयल का हो चुका है सोनीपत तबादला, नया जज न आने से केस हुआ ट्रांसफार्मर
: फास्ट ट्रैक कोर्ट में संभाला नए जज आरपी गोयल ने कामकाज
: धोखाधड़ी के मामले में बरी हो चुके हैं रामपाल

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
धोखाधड़ी के मामले में बरी हे चुके करौंथा के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले की गुरुवार को एडीजे फखरूद्दीन की अदालत में सुनवाई होगी, क्योंकि एडीजे अश्वनी गोयल का सोनीपत तबादला हो चुका है। उनकी जगह नया जज नहीं आया। ऐसे में उनकी अदालत के केस दूसरी अलग-अलग कोर्ट में शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2006 में स्वामी दयानंद पर कथित टिप्पणी को लेकर रामपाल समर्थकों और आर्य समाजियों के बीच तनाव हो गया था। साथ ही आसपास के ग्रामीण भी आर्य समाजियों के समर्थन में आ गए। आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया गया। इसी बीच गोली लगने से झज्जर जिले के युवक सोनू की मौत हो गई थी। हालात बिगड़ते देखकर तत्कालीन कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने केंद्र से अर्ध सैनिक बलों की मांग की। रात के समय न केवल आश्रम के अंदर से सैकड़ों रामपाल समर्थकों को बाहर निकाला गया, बल्कि ग्रामीणों को भी खदेड़ दिया गया। सदर पुलिस ने रामपाल सहित 35 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही है। एडीजे अश्वनी गोयल की कोर्ट में महत्वपूर्ण गवाही भी हो चुकी थी। अब उनका तबादला होने के बाद केस दूसरी कोर्ट में शिफ्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें