फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आनॅलाइन ठगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब ऐसा एक और मामला सामने आया है। अनजान व्यक्ति ने मोबाइल पर खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए गोपनीय जानकारी मांगी और खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रिया दांगी ने बताया कि उसने 19 जनवरी को शिवाजी कॉलोनी एटीएम से रुपये निकालने थे। यहां दस हजार रुपये भरे, मगर मशीन ने दो हजार रुपये ही निकाले। इस पर खाते से 10 हजार रुपये निकालने जाने का एसएमएस भी पहुंचा। इसके बाद कस्टमर केयर से समस्या का सप्ताह भर में समाधान का आश्वासन मिला। इसके अगले दिन 20 जनवरी को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए खाते की डिटेल मांगी। इसके बाद खाते से एक बार 24 हजार रुपये व दूसरी बार 26 हजार रुपये निकाले गए। इस बारे में पता किया तो यूपीआई एप के जरिए एटीएम इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें