फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोटेक लैब में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 125, 126 व 132
विज्ञापन


एमडीयू की महिला शिक्षिका पर बायोटेक लैब का ताला तोड़ कर लाखों का कैमिकल ले जाने का आरोप
-विवि के तीन शिक्षकों से मारपीट करने के आरोपों से निकलने से पहले नए मामले में फंसी डॉ. विजय दांगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एमडीयू के तीन शिक्षकों से मारपीट करने के आरोपों से अभी बरी भी नहीं हुई और महिला शिक्षिका नए मामले में भी फंस गई। इस बार में मामला यूआईईटी के बायोटेक विभाग की लैब का है। लैब इंचार्ज डॉ. वीरभान ने डॉ. विजय दांगी पर ताला तोड़कर रिसर्च के लिए लाया गया करीब पांच लाख रुपये का कैमिकल निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया गया है। इस बारे में वीसी से भी शिकायत की गई है।
बुधवार सुबह यूआईईटी बायोटेक विभाग के डॉ. वीरभान की लैब में खासा हंगामा हुआ। यहां ईंट मार कर दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया गया। यह आरोप डॉ. विजय दांगी पर लगाया गया है। उनके साथ कुछ विद्यार्थी भी बताए गए हैं। ये विद्यार्थी दरवाजा खुलने पर लैब से महंगा कैमिकल, रिसर्च के जीव-जंतू व अन्य सामान उठा ले गए। इसके बाद ताला तोड़ने वालों ने यहां अपना ताला लगा दिया। बायोटेक के स्कॉलर ने उन्हें टोकते के डॉ. वीरभान के यहां नहीं होने की बात कही तो उन्हें हड़का दिया गया। इन विद्यार्थियों की मानें तों शिक्षिका ने कहा कि गुंडागर्दी है। सामान ले जा रहे हैं। कुछ कर सकते हो तो कर लो।
विज्ञापन

डॉ. वीरभान ने बताया कि मेरी अनुपस्थिति में डॉ. विजय दांगी ने लैब का ताला तोड़ा और कीमती कैमिकल व रिसर्च के लिए हिमाचल व अन्य जगहों से लाए गए जीव जंतुओं को उठा ले गई। विद्यार्थियों ने टोका तो उन्हें भी भला बुरा कहा। लैब के लिए यूजीसी व डीपीएस प्रोजेक्ट के तहत कैमिकल खरीदा गया था। इसे माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा गया था। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
एएमवीए की वीसी से मुलाकात पर बनी जांच कमेटी
अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने बताया कि डॉ. वीरभान की लैब में डॉ. विजय दांगी ने तोड़फोड़ की है। लैब का ताला तोड़कर यहां से कीमती कैमिकल व अन्य सामान उठा ले गई। इस मामले की शिकायत वीसी से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई है। वीसी ने जांच कमेटी बैठा दी है। इसमें प्रो. बिमला बतरा चेयरपर्सन, डॉ. भगत सिंह राठी, डॉ. केवी चमार, डॉ. देशराज सभरवाल शामिल हैं। विवि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। यहां इनसो प्रदेशाध्यक्ष के माइक छीनने पर शिक्षक का अपमान हो जाता है और शिक्षकों को थप्पड़ लगने पर अपमान नहीं होता। बार बार महिला शिक्षिका को छूट देने के चलते ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। विवि प्रशासन इस ओर सख्त कदम उठाएं।
विज्ञापन

कैमिकल स्टूडेंट्स के थे, वही ले गए
डॉ. विजय दांगी ने कहा कि कैमिकल स्टूडेंट्स के थे। वही ले गए। मेरे खिलाफ लैब का ताला तोड़ने व सामाने ले जाने की शिकायत की जानकारी नहीं है। शिकायतें सारी सच भी नहीं होती। कभी-कभी जो दिखता है, वह होता नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें