खरखौदा। तीन दिन पहले क्षेत्र के एक गांव में युवती से जहर खा लिया था। उसकी मंगलवार शाम हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, परिजनों ने गांव के ही एक मेडिकल स्टोर संचालक पर युवती से छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर मारपीट करने से क्षुब्ध होकर जहर खाने का आरोप लगाया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उसकी करीब पंद्रह दिन पहलेकैंसर से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति की छह बेटी एवं चार बेटे हैं। उनमें सबसे छोटी बेटी ने तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजनों ने युवती को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से घर ले गए। मंगलवार देर रात युुुवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले युवती मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। वहां संचालक ने युवती से छेड़छाड़ की तो उसने विरोध किया। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने घर आकर जहर खा लिया। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन थाने पहुंचे तथा तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा स्टोर संचालक पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस जानकारी पाकर अस्पताल पहुंची। युवती की हालत गंभीर होने के चलते उसके बयान नहीं हो सके। युवती के परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक के परिजन मंगलवार शाम उनके घर पहुंचे थे। वे पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
युवती ने जहर खाया है। दो दिन पहले युवती को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखने के लिए कहा था। इसके बावजूद परिजन जबरन युवती को अस्पताल से निकालकर ले गए। हालत बिगड़ने पर मंगलवार रात दोबारा भर्ती कराया। -बाबूराम जाटव, अस्पताल संचालक
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात
मुख्य बातें
गांव घोसीपुर में तीन पहले हुई थी वारदात, परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया
परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर दी