फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग थे संपत के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत नेहरा
विज्ञापन


दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग थे संपत के निशाने पर
- लॉरेंस ही गिरोह को उपलब्ध कराता था हथियार
- सीआईए-2 की पूछताछ में संपत ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गैंगेस्टर संपत नेहरा ने सीआईए-2 की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए है। लारेंस ही जहां गिरोह को हथियार उपलब्ध कराता था। वहीं दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोग संपत के निशाने पर थे, जिनकी हत्या की योजना थी।
विज्ञापन

गैंगस्टर संपत नेहरा को हरियाणा एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। संपत ने खुलासा किया था कि भरतपुर की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ही वह अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए पहुंच था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण मकसद में कामयाब नहीं हो सका था। पिछले दो दिन से संपत को सीआईए-2 ने रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत ने पूछताछ में बताया है कि दिल्ली के चार और पंजाब के तीन लोगों की हत्या करनी थी। लेकिन इससे पूर्व ही वह पकड़ा गया। हत्या के लिए गिरोह ने हथियार भी ले लिए थे। लॉरेंस ने ही जेल जाने से पूर्व गिरोह को हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसके अलावा संपत ने कई और खुलासे किए है। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह का कहना है कि आज संपत को जेल भेजा जाएगा। दो दिन का रिमांड पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें