फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक विशाल के हाथ पकड़ने वाला आरोपी दीपक पूर्व पार्षद पिता के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा कॉलोनी दोहरा हत्याकांड --
विज्ञापन

मृतक विशाल के हाथ पकड़ने वाला आरोपी दीपक पूर्व पार्षद पिता के साथ गिरफ्तार
- दिल्ली के द्वारका में किराये के मकान में रहता था दीपक, पनाह देने में पिता हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सीआईए वन की टीम ने इंदिरा कॉलोनी में दो भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी दीपक को उसके पिता सत्यवान के साथ गिरफ्तार किया है। सत्यवान पूर्व पार्षद रह चुका है। आरोप है कि दीपक ने वारदात के समय मृतक विशाल के हाथ पकड़े थे। इसके बाद अन्य आरोपियों ने विशाल पर चाकू से वार किये थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
बता दें कि 23 अक्तूबर 2017 को इंदिरा कॉलोनी में कौड़ी आश्रम में युवकों का झगड़ा हो गया था। झगड़े में इंदिरा कॉलोनी निवासी रेस्टोरेंट संचालक हवासिंह सैनी के दो बेटे विशाल और राहुल की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला था कि विश्वकर्मा आईटीआई में पढ़ने वाले अंकुर का दिसंबर 2016 में सोनू उर्फ आर्यन निवासी करतारपुरा के साथ बिती-डंडा खेलने के लिए झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनो पक्षों का राजीनामा हो गया था लेकिन सोनू उर्फ आर्यन रंजिश रखे हुए था। 23 अक्तूबर शाम को अंकुर अपने दोस्त केशव के साथ कौड़ी आश्रम के पास मौजूद था। सोनू उर्फ आर्यन ने अपने दोस्त मनी, सचिन, हैप्पी व अन्य के साथ मिलकर अंकुर व केशव के साथ मारपीट की। तभी राहुल व विशाल मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। इसी बीच हैप्पी ने चाकू से अंकुर, राहुल व विशाल पर हमला कर दिया। राहुल और विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी योगेश, हैप्पी, सचिन, मनी, सुनील और अंकित को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


पिता ने दिलवाया था किराये पर मकान
सीआईए 1 के एएसआई पंकज ने बताया कि आरोपी दीपक की तलाश में काफी समय से छापेमारी की जा रही थी। बाद में पता चला कि दीपक दिल्ली के द्वारका में किराये पर मकान लेकर रहता है। यह मकान पुलिस से बचने के लिए दीपक को उसके पिता पूर्व पार्षद सत्यवान ने दिलवाया था। सोमवार रात को दीपक अपने पिता के साथ शीला बाईपास पर घूम रहा था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एएसआई पंकज ने बताया कि हत्याकांड के दौरान आरोपी दीपक ने मृतक विशाल के हाथ पकड़ लिये थे। इसके बाद अन्य आरोपियों ने विशाल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये थे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें