फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आधी रात छापामारी में नशे में धुत मिले दो कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आधी रात को छापेमारी, नशे में धुत्त मिले दो कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को देर रात अधिकारियों की छापेमारी में दो कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिले। टीम ने दोनों कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवा रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को भेज दी है। हालांकि, इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को तकरीबन ढाई बजे रात को कामर्शियल इंस्पेक्टर पंकज राजपाल व स्टेशन मास्टर छापेमारी पर निकले। यहां उन्होंने अनारक्षित काउंटर पर दो कर्मचारियों को नशे में पाया। इस संबंध में दोनों का मेडिकल करवाते हुए उन्हें निलंबित भी कर दिया है। इस संबंध में अधिकारी पंकज राजपाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जब तक सारी रिपोर्ट नहीं आ जाती कुछ कह पाना सही नहीं है।
विज्ञापन

वहीं विभाग के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि स्टेशन पर अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया गया था और कुछ अनियमितता पाई गई हैं। अभी जांच चल रही है इसलिए फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली से डीआरएम निरीक्षण के दौरान आए थे, उन्होंने जांच के दौरान रेलवे अस्पताल में एक कर्मचारी को नशे में धुत पाया था। अधिकारी ने सभी के आगे कहा कि उसके शरीर से बदबू आ रही है और उसकी एल्कोमीटर से जांच करवाने के निर्देश दिए। यहां कर्मचारियों ने एल्कोमीटर पर रुमाल लगवा कर उक्त कर्मचारी की जांच की, जिससे उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। हालांकि, रेलवे के सूत्रों ने बताया कि उक्त कर्मचारी की रिपोर्ट बाद में भेजी गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पर रेलवे की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें