फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 ग्राम तक घरेलू सिलेंडरों में कम मिली गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
700 ग्राम तक घरेलू सिलेंडरों में कम मिली गैस
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बास में गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितताओं से उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ता ने एजेंसी संचालक पर गैस सिलेंडर में निर्धारित वजन से कम गैस देने के आरोप लगाए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को एजेंसी की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अक्सर गैस सिलेंडर में निर्धारित वजन से कम गैस मिलती है। ऐसे में उन्होंने गैस सिलेंडर वितरकों से मौके पर मापतोल यंत्र भी रखने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी इस मांग को भी एजेंसी संचालक ने मानने से इंकार कर दिया। वहीं एजेंसी संचालिका ने बताया कि केवल शुक्रवार को वजन के लिए कांटा डिलीवरी मैन साथ नहीं ले गए वरना प्रतिदिन वजन कांटा साथ लेकर जाते हैं। सुशीला देवी ने बताया कि सिलेंडर में कम गैस देने के जो आरोप है वो बेबुनियाद है।
गांव बास निवासी सुरेंद्र सिंह व सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को उनके गांव में सांजरवास से गाड़ी सिलेंडर वितरण के लिए आई। ग्रामीणों ने एजेंसी कारिदों से सिलेंडरों का मौके पर वजन करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिससे गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। उपभोक्ता का कहना है कि गैस सिलेंडर वितरक कभी इनके वजन के लिए कांटा साथ लेकर नहीं आते हैं, जबकि उपभोक्ता उनसे कई बार यह मांग कर चुके हैं। सिलेंडर में कई बार निर्धारित मात्रा से कम गैस मिलती है। इसी का वजन करने के लिए साथ में धर्मकांटा होना चाहिए ताकि उपभोक्ताओं की संतुष्टि हो सके। वे कई बार एजेंसी संचालिका को भी अवगत करा चुके है लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। उपभोक्ता सुरेंद्र सिंह बताया कि शुक्रवार को उन्होंने दस सिलेंडर के वजन की जांच की तो किसी में 500 तो किसी में 700 ग्राम गैस कम पाई गई। उन्होंने गैस एजेंसी कार्यालय में बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त बुधवार को गांव सांवड़ में भी गैस सिलेंडर चैक किए गए तो वहां पर भी गैसों की कमी पाई गई। कुलवंत, बिजेंद्र, संदीप, आनंद, लक्ष्मण, पूर्व सरपंच शिव चरण, दिनेश, कुलदीप, जितेन्द्र, जगदीश, पंच रेनू देवी, सांवड से बजरंग, रामौतार, विष्णु, श्याम सुंदर, कृष्ण कुमार, नारायणी देवी, बिमला देवी आदि ने गैस वितरण प्रणाली पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे डिलीवरी मैन से की है मारपीट, पुलिस को दूंगी शिकायत
बास के एक ग्रामीण ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी देने गए उसके कर्मचारी से मारपीट भी की। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने फोन भी तोड़ दिया। इसकी शिकायत वो बौंदकलां थाने में भी देंगी। एजेंसी संचालिका ने बताया कि केवल शुक्रवार को वजन के लिए कांटा डिलीवरी मैन साथ नहीं ले गए वरना प्रतिदिन वजन कांटा साथ लेकर जाते हैं। सुशीला देवी ने बताया कि सिलेंडर में कम गैस देने के जो आरोप है वो बेबुनियाद है।
सुशीला देवी, गैस एजेंसी संचालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें