फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले नहीं साथी संग मिलकर रवि ने किया था अमित पर फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि ने साथी के साथ किया था अमित पर फायर
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव पैंतावास खुर्द निवासी अमित उर्फ भीखू पर फायरिंग रवि ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। ये खुलासा सीआईए की गिरफ्त में आए आरोपी रवि ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया है। इसके तुरंत बाद सीआईए ने फायरिंग के दूसरे आरोपी गौरीपुर निवासी मंजीत को भी काबू कर लिया है। शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 16 जुलाई की रात गांव पैंतावास खुर्द निवासी अमित अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी रवि उर्फ मीनू ने गली में लगते जंगले से अमित पर फायरिंग कर दी थी। गनीमत रही कि अमित इस हमले में बच गया और गोली दीवार में जा धंसी थी। वहीं, अमित ने गोली के छर्रे लगने की भी बात कही थी। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित अमित के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि वीरवार को सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अमित को झज्जर से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि फायरिंग के दौरान उसके साथ गौरीपुर निवासी मंजीत भी था। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी की टीम ने आरोपी मंजीत को भी गौरीपुर से काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है और शनिवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें