फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की इमरजेंसी से शव लापता, दो घंटे बाद घर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस की इमरजेंसी से बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक शव लापता हो गया। टैगिंग करने से पहले ही घरवाले बगैर पोस्टमार्टम कराए शव उठा ले गए। टैगिंग करने आए कर्मचारी को शव नहीं मिला तो कैंपस में हड़कंप मच गया। इसके बाद शव की तलाश शुरू हुई। सीएमओ ने इस बारे में पीजीआईएमएस थाने में शिकायत दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने झज्जर के गांव गांगटान में मृतक के घर से शव बरामद किया। परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच पीजीआई प्रशासन की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को गांगटान निवासी 24 वर्षी कर्ण सिंह तालाब में भैंस नहलाने ले गया था। यहां वह डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे निकालकर डीघल सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके मृत अवस्था में संस्थान पहुंचने की बात कही। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को किनारे पर रख दिया गया। हालांकि, परिजन बिना बताए ही यहां से अंतिम संस्कार के लिए शव घर ले गए। इस पर स्टाफ ने टैग नहीं लगाया था। यह सारा घटनाक्रम संस्थान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस को दी शिकायत
पीजीआई की इमरजेंसी से शव लापता होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। कैंपस में आग की तरह फैली यह खबर अधिकारियों के कानों तक पहुंची। इसके बाद मामले की सूचना पीजीआई थाना पुलिस को दी गई। सीएमओ की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने शव की तलाश शुरू करते हुए झज्जर पुलिस से संपर्क किया। इस प्रयास के चलते गांगटान गांव में घर से कर्ण सिंह का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

इमरजेंसी से शव कैसे हो गया लापता
पीजीआई की इमरजेंसी से शव लापता होने का मामला संस्थान की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। संस्थान में डॉक्टरों, स्टाफ व मरीजों की भीड़ के बावजूद कोई शव ले जाए, यह अपने आपमें चिंता का विषय है। यही नहीं संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में मामला और गंभीर बन जाता है।
शव पीजीआई का, पोस्टमार्टम झज्जर में
कर्ण सिंह की मौत की पुष्टि पीजीआई में हुई। यहीं से उसकी पीआई रिपोर्ट पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार यहीं होना था। जबकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम झज्जर में ही करा दिया। यह अपने आपमें सवाल खड़े करता है। आखिर क्या वजह रही कि शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में नहीं कराया गया।
--------
पीजीआई से शव लापता होने की सूचना मिली थी। जांच में पता लगा कि परिजन उसे बगैर पोस्टमार्टम ले गए। बाद में झज्जर पुलिस ने उसे घर से बरामद कर लिया और झज्जर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

-कैलाशचंद, प्रभारी, पीजीआईएमएस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें