फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी की हत्या का शव फंदे पर लटकाया
-रेलवे पुलिस कर्मचारी की पत्नी का मकान के अंदर ही पंखे से लटका मिला शव
-मायके वालों की शिकायत पर पति समेत छह पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बहलबा गांव में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का मामला प्रकाश में आया है। मायकेवालों की शिकायत पर पति समेत छह ससुरालीजनों पर महम थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार हिसार के बांडाहेडी गांव की रहने वाली अंजू की शादी वर्ष 2012 में बहलबा गांव के रेलवे पुलिस के जवान मनोज के साथ हुई थी। आरोप है कि वीरवार देर रात मायके वालों को पता लगा कि अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना पाते ही परिजन बहलबा गांव पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मायकेवालों ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने या तो अंजू की हत्या की है या फिर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। आरोप है कि आए दिन अंजू से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी। मना करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। मां बीरमति की शिकायत पर अंजू के पति मनोज, आजाद और विनोद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


---------------
डेयरी मोहल्ले में मजदूर ने फांसी लगा की आत्महत्या
रोहतक। डेयरी मोहल्ले में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोनीपत के भावड़ गांव के रहने वाला 21 वर्षीय नीटू रोहतक के डेयरी मोहल्ले में परिवार समेत रहता था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बताया गया कि होली के पर्व के चलते उसके पिता दो दिन पहले भावड़ गांव गया था। पिता वापस आया तो नीटू ने काफी देर तक अंदर से कमरे का दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखा तो नीटू फंदे पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएफएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

------------
आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। छह माह पूर्व ही नीटू पिता के साथ डेयरी मोहल्ले में आकर रहने लगा था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
-श्री भगवान, एसएचओ, पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें