फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत नेहरा-फाइल नंबर-दो

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत नेहरा-फाइल नंबर-दो
विज्ञापन


वारदात में लग्जरी गाड़ियां प्रयोग करता था लॉरेंस गैंग
-संपत ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
-संपत और लॉरेंस ही गिरोह को हथियार और गाड़िया उपलब्ध कराते थे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लॉरेंस गैंग की एक और खास बात यह थी कि वह किसी भी वारदात को अंजाम देने में लग्जरी गाड़ियों का प्रयोग करते थे। संपत और लॉरेंस ही गिरोह को हथियार से लेकर गाड़ियां उपलब्ध कराते थे ।
कारौर के आनंद हत्याकांड में पुलिस ने संपत नेहरा को दो दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में संपत नेहरा ने किए खुलासे किए। बताया कि किसी भी वारदात को अंजाम दिलाने के लिए लॉरेंस व उसके बाद संपत ही गिरोह को लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था। इसके अलावा हथियार भी संपत और लॉरेंस ही उपलब्ध कराते थे। हथियारों को पंजाब, राजस्थान से खरीदा जाता था। गिरोह के किसी भी सदस्य से हथियारों के बदले कोई रुपये नहीं लिए जाते थे। संपत गिरोह को मजबूत करने की तैयारी में था। मगर इससे पूर्व ही उसे पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कारौर के आनंद हत्याकांड में फरार चल रहे संपत को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-आजाद सिंह नैन, सीआईए-2 प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें