फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से लापता बच्ची का रोहतक में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में मिला पानीपत से लापता बच्ची का शव
विज्ञापन

- बीती 26 अप्रैल को इसराणा निवासी व्यक्ति अपनी तीन बच्यिों के साथ हो गया था लापता

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बीती 26 अप्रैल से पानीपत के इसराणा गांव से पिता संग लापता बच्ची का शव शनिवार को रोहतक की जेएलएन नहर में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके अलावा लापता बच्ची की बहन का शव सोनीपत में मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि जेएलएन नहर में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाद में पीजीआई शव की शिनाख्त पानीपत के इसराणा गांव निवासी सेना में तैनात सतीश ने अपनी भतीजी नायरा के रुप में की। बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसका भाई नरेंद्र अपनी तीन बेटियों के साथ लापता हो गया था। तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका था। तीन बच्चियों में से दूसरी लापता बच्ची शिखा का शव सोनीपत में मिला है। अब एक बच्ची व नरेंद्र लापता है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। शिवाजी कालोनी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर नरेंद्र ने कहा था तलाश करोगे तो नहर में मिलेगी चारों की लाशें
नरेंद्र के परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गायब होने के बाद नरेंद्र ने आठ बजे के बाद उनके मोबाइल पर काल की थी। कहा था कि वह अपनी तीनों बेटियों को लेकर जा रहा है। वह किसी को कोई परेशानी नहीं होने देना चाहता है। बाकी बची एक बेटी को वह पाल ले। उसे तलाश करने की कोशिश न करे। यदि तलाश करना है तो चारों नहर में मिलेंगे। बताया कि इसके बाद नरेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। बार बार मिलाने के बाद भी नंबर नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें