फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर से 60 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांपला। क्षेत्र के गांधरा गांव के पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवाकर लौट रहे पाकस्मा के ट्रांसपोर्टर से दो बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। बाद में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज क र लिया है।
जानकारी के अनुसार पाकस्मा गांव का शमशेर शुक्रवार दोहपर करीब सवा एक बजे अपनी स्कार्पियों में सवार होकर गांधरा के पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ लाख निकालकर वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही वह बैंक से थोड़ा निकला तो पीछे से आए दो बाइक सवारों ने गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर उन्होंने शमशेर को गाड़ी से नीचे उतार लिया और मारपीट कर 60 हजार रुपये लूट फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी खंगाली
वारदात के बाद पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी में कैद कुछ संदिग्धों की फोटो भी दिखवाई गई। मगर ट्रांसपोर्टर ने बदमाशों को पहचानने से इनकार कर दिया।

बैंक से ही लगा ली थी रेकी
बदमाशों ने बैंक से ही रेकी शुरू कर दी थी। गांधरा से पाकस्मा गांव की दूरी करीब पांच किलोमीटर पड़ती है। शमसेर जैसे ही रुपये लेकर अपनी गाड़ी से घर के लिए निकला तो बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने शमशेर के पाकस्मा गांव पहुंचने से कुछ ही दूरी पर साइड मारने का बहाना बनाकर गाड़ी रूकवा ली और हमला कर दिया। जेब से पैसे निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बहन को देने थे पैसे
शमसेर सिंह का कहना है कि उन्हें ये शक नहीं था कि दिन में गांव के पास ऐसी घटना हो जाएगी। उसने ये पैसे अपनी बहन को देने के लिए बैंक से निकलवाए थे।

मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बैंक में भी जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तलाश जारी है- कुलबीर सिंह, एसएचओ सांपला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें