फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बस, छह घायल, एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर धारूहेड़ा के पास वीरवार तड़के डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। घटना में जयपुर से दिल्ली जा रही बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार करीब साढ़े चार बजे एक निजी बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी उस समय बस में नौ यात्री ही सवार थे। धारूहेड़ा के पास पहुंचने पर अचानक बस डिवाइडर पर चढ़ गई तथा हाईवे की सर्विस लेन पर पलट गई। हादसे में बस में सवार दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी करीब 40 वर्षीय संजीव कुमार, उनकी करीब 33 वर्षीय पत्नी रीता देवी, दस वर्षीय बेटी, 6 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार, राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी 52 वर्षीय हनुमान प्रसाद और एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हनुमान प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, मामले में एसआई उदयवीर ने बताया कि हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें