फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने चाचा के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने चाचा के साथ मिल की थी पति की हत्या
विज्ञापन

माधपुर गांव में हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के माधपुर गांव में हुए किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी व उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी का उसके रिश्ते के चाचा के साथ अवैध संबंध है, जिसका खुलासा होने के डर से पति की हत्या की। पुलिस ने आरोपी पत्नी व चाचा को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

लोनीकटरा पुलिस ने 26 जून को हुई माधपुर गांव निवासी रामसनेही की हत्या का खुलासा किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी सुषमा का गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाले दुजई से अवैध संबध था। जिसकी जानकारी होने पर पति द्वारा अनैतिक संबधों का विरोध करने पर दोनों ने उसको रासे्ते से हटाने का फैसला किया। रामसनेही के खेत में होने पर शाम को सुषमा व दुजई ने वहां जाकर उसी के गमछे से गला कसकर मार दिया। फिर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकाया और खुद उतार कर गांव के लोगों को इसकी सूचना दी थी। अपने ऊपर से शक को दूर करने के लिए ग्रामीणों के साथ मृत पति को ठेलिया से लेकर सीएचसी तक गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर हत्या में आरोपित मृतक की पत्नी सुषमा व चाचा दुजई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें