बयान में नहीं सेना भर्ती का जिक्रः डीएसपी
डीएसपी महेश कुमार ने कहा कि मृतक के पिता ने अपने बयान में सेना भर्ती को लेकर कोई जिक्र नहीं किया है। केवल इतना कहा है कि उनका बेटा सचिन नौकरी की तैयारी कर रहा था। तनाव में आकर उसने जान दे दी। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।
दोस्त बोले- रात को तीन बजे आए थे पार्टी करके
पीजी में साथ रहने वाले सचिन के दोस्तों का कहना है कि रात को सभी पार्टी करने गए थे। तड़के तीन बजे के करीब आए थे। सचिन अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह अंदर से दरवाजा बंद मिला। दरवाजे के छेद से देखा तो सचिन फंदे पर लटका था। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
छात्र के परिवार से मिलने घर जाऊंगा: विधायक कुंडू
वहीं, महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू का कहना है कि उनको भी छात्र की सुसाइड की सूचना मिली है। वे उनके परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी लेंगे। कुंडू सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।