फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से हमला कर युवक से लूटे 23 हजार

Sun, 18 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठे से ईंट लेकर आपूर्ति करने वाले अनिल पर बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित से 23 हजार रुपये लूट लिए। एसपी के हस्तक्षेप के बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांधी कैंप निवासी अनिल उर्फ विक्की ने बताया कि वह भट्ठे से ईंट उठाकर निर्माणाधीन भवन तक लेकर जाता है। शनिवार सुबह वह अपने भाई गुलशन के साथ बजरंग भवन रेलवे क्रासिंग के किनारे खड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान डीएलएफ कॉलोनी और जवाहर नगर निवासी दो युवक आए। आरोप है कि युवकों ने विक्की से रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने विक्की के सिर में ईंट से हमला कर दिया। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद अनिल को उसका भाई पीजीआई लाया। यहां से उसे उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें