फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार फाइल नंबर-दो

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार फाइल नंबर-दो
विज्ञापन

दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े हैं गिरोह के तार
-दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर और कुछ महिलाएं नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की युवतियों और महिलाओं को फंसाती थी अपने चंगुल में
-व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजे जाते थे लड़कियों के फोटो
-सुंदरता के आधार पर पांच से 20 हजार में तय होती थी डीलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजीव कॉलोनी के मकान में देह व्यापार का धंधा कराने वाले सतीश और उसके साथियों के तार दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल से भी जुड़े हैं। इन स्थानों के ही कुछ पुरुष और महिलाएं चंद रुपये और नौकरी का लालच देकर महिला और युवतियों को हरियाणा भेजते थे। व्हाट्सएप पर ग्राहकों को फोटो भेजने के बाद लड़कियों की कीमत तय की जाती थी। एक लड़की की पांच से 20 हजार रुपये की तक की कीमत लगाई जाती थी।
सिटी थाना एसएचओ जगबीर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने देह व्यापार के धंधे के मामले में पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह मकान के अंदर ही पिछले करीब तीन साल से देह व्यापार का धंधा चला रहा था। यहां मकान के अलावा लाई गई युवतियों और महिलाओं को तीन दिन तक हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, दिल्ली में भी भेजा जाता था। इसके लिए लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप पर सतीश भेजता था। लड़की की सुंदरता के आधार पर ही रेट तय किए जाते थे। एसएचओ का कहना हे कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
अस्थल बोहर से नाबालिग को कराया था बंधनमुक्त
दो माह पूर्व ही पश्चिम बंगाल और अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने क्षेत्र के अस्थल बोहर में छापेमारी की थी। यहां एक मकान से नाबालिग को बंधनमुक्त कराया था। नाबालिग का आरोप था कि नौकरी का झांसा देकर उसे यहां पर लाया गया था। उससे रोहतक की महिला देह व्यापार का धंधा करा रही थी।
---

देह व्यापार के धंधे में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। यदि किसी भी स्थान पर देह व्यापार का धंधा हो रहा है तो सीधे लोग मुझे शिकायत करें। तुरंत ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
---
होटल, कैफे में पकड़ा था देह व्यापार
पुलिस ने जुलाई में शीला बाइपास, सिविल लाइन थाने के आसपास होटल और कैफे में छापेमारी की थी। जहां पर देह व्यापार के धंधे के आरोप में 12 को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा माडल टाउन के होटल में भी छापेमारी कर देह व्यापार पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें