फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही मामले में चालक को होगा निलंबित, घायल की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे पांच
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन मरीज।


लापरवाह चालक को किया जाएगा निलंबित, छात्र की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जुलाना से ट्यूशन पढ़कर लौटते वक्त बस चालक की लापरवाही से घायल 15 वर्षीय आशीष का शनिवार को भी पीजीआईएमएस के धनवंतरी अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी रहा। डॉक्टरों ने छात्र की हालत को गंभीर बताते हुए कहा है कि मरीज के शरीर के अंदर रक्त बह रहा है। यदि मरीज की हालत में सुधार नहीं होता तो सर्जरी करनी पडे़गी। वहीं घटना की शिकायत मिलने पर हरियाणा रोडवेज ने चालक को निलंबित कर जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

डॉ. अंकित अत्री ने बताया कि आशीष हरियाणा रोडवेज की बस में टिकट ले कर अपने गांव पोली लौट रहा था। उसने जब चालक से स्टैंड पर बस रोकने को कहा, तो चालक ने बस को नहीं रोकी। आशीष ने जब चालक को टिकट दिखाई तो कहा कि टिकट ली है तो क्या वह उसके घर छोड़ आए। इसके बाद चालक ने बस के ब्रेक लगाए, लेकिन आशीष के उतरने से पहले ही बस को फिर दौड़ा दिया। इसके चलते आशीष सड़क पर गिर गया और दूर तक घसीटता चला गया। इसके चलते आशीष को गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को उन्होंने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन को चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इस पर हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि चालक के खिलाफ शिकायत आई है। शनिवार व रविवार को कार्यालय बंद होने के चलते चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं हो पाई है। सोमवार को चालक को निलंबित किए जाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद इस मामले की जांच होगी। इसके साथ ही रोहतक डिपो के सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी यात्री के साथ गलत तरीके से पेश न आए। यदि किसी चालक या परिचालक की शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें