फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी लाल पार्क में एक लड़की ने पुलिस को छकाया, न नाम बताया न पता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी लाल पार्क में एक लड़की ने पुलिस को छकाया, न नाम बताया न पता
विज्ञापन

- लड़की की संदिग्ध गतिविधियां से तंग आकर पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने पुलिस को किया था फोन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट भवन के सामने देवी लाल पार्क में रविवार को एक लड़की ने पुलिस को जमकर छकाया। शिकायत मिलने के बाद जब अर्बन एस्टेट थाना पुलिस पार्क में पहुंची तो लड़की पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गई। न तो लड़की ने पुलिस को अपना नाम बताया और न ही पता। मामला बढ़ता देख महिला थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिर महिला पुलिस पूछताछ के लिए लड़की को अपने साथ ले गई। देर शाम तक लड़की पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करती रही।
विज्ञापन

देवी लाल पार्क में सुबह करीब आठ बजे से एक लड़की संदिग्ध गतिविधियां कर रही थी। पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने जब लड़की को देखा तो अनदेखा कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने नशीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। इस कारण उसका व्यवहार अजीब हो रहा था। करीब दो घंटे तक इधर उधर घूमने के बाद लड़की पार्क में लगी बेंच पर लेट गई। उसकी हरकतों से तंग आकर पार्क में मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। टहलने आने वाले लोगों का मानना था कि लड़की का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। कुछ ही देर में सेक्टर एक चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने लड़की से उसका नाम व पता पूछा तो वह भिड़ गई। लड़की ने पुलिस को लताड़ लगाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर बैठना कोई अपराध नहीं है। उसने पुलिस कर्मियों की एक नहीं सुनी। हंगामा होता देख पार्क में आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। जब लड़की ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया तो महिला पुलिस को मौके पर बुलाया गया। महिला पुलिस ने भी लड़की से उसका नाम व पता पूछा लेकिन उसने नहीं बताया। फिर महिला पुलिस लड़की को पूछताछ के लिए पीसीआर में बैठाकर अपने साथ ले गई। इसके अलावा पुलिस ने पार्क में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले एक नेपाली युवक को भी हिरासत में लिया। लड़की बार बार कह रही थी कि नेपाल का युवक उसे जानता है। लड़की के बारे में डिटेल लेने के लिए पुलिस ने रेहड़ी वाले को भी हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें