फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने घिलोड़कला के पूर्व सरपंच के बेटे पर किया हमला, बचाव छत से कूदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों ने घिलोड़कला के पूर्व सरपंच के बेटे पर किया हमला, बचाव छत से कूदा, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बंदरों के समूह ने रविवार को गांव घिलौड़ कलां के पूर्व सरपंच हवासिंह के बेटे संदीप पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के लिए संदीप छत से कूद गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संदीप दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से अपने मकान की छत पर गया था। कुछ ही देर बाद छत पर अचानक बंदरों का समूह आ गया। संदीप ने बंदरों को भागने का प्रयास किया तो सारे उस पर टूट पड़े। एक बंदर ने संदीप को काट भी लिया। इस पर संदीप बंदरों से बचने के लिए छत से कूद गया। इससे संदीप के दोनों पैर और पेट में गहरी चोट लगी। आसपास के लोगों ने संदीप को संभाला। फिर बंदरों को छत से भगाया। बाद में संदीप को गंभीर अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया। अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें