फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लेनदेन को पिता को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल गए बेटे के लेनदेन पर पिता को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के आजादगढ़ के 60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कुछ लोगों द्वारा नेपाल गए बेटे के लेनदेन के चलते बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजादगढ़ निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटे बेटे अनिल का देहांत हो चुका है और बड़ा लड़का वीरेंद्र नेपाल में रहता है। सतबीर के मुताबिक एक साल पहले उसे पता चला कि वीरेंद्र ने सांघी गांव निवासी परमजीत व परमिंद्र से कुछ पैसे लिए थे, जो उसने वापस कर दिए, लेकिन परमजीत और अन्य संतुष्ट नहीं हुए। वीरेंद्र के नेपाल जाने के बाद वे उसके घर आने लगे। 25 नवंबर को आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर हिसार रोड स्थित पुरानी भिवानी फाटक के पास वर्कशॉप में ले गए और जमकर पीटा। जब उसका परिचित शमशेर उसे बचाने गए तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने दोनों के कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। जब वे सिटी थाने में शिकायत करने गए तो वहां उन्हें कहा गया कि थाने में फोर्स नहीं है। सोमवार को शिकायत करना। अब पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें