फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल के माध्यम से बच्चे को किया तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-6
सीडब्ल्यूसी कार्यालय में परिजनों के साथ खड़ा पंजाब का शिवा।
एमए-7
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन राज सिंह सांगवान।
---

16 दिन पहले पंजाब से भटककर रोहतक पहुंचे कक्षा पांच के छात्र को सीडब्ल्यूसी ने गूगल के माध्यम से परिजनों से मिलवाया
-28 अगस्त को रोहतक रेलवे स्टेशन पर मिला था छात्र
-परिजनों के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था छात्र
-गुरुद्वारे और स्कूल के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद गूगल के माध्यम से लगाया छात्र के घर का पता
-मासूम के मिलने पर बिलख-बिलख कर रोए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। 16 दिन पूर्व पंजाब के जलालाबाद से बाजार से सामान खरीदने के दौरान भटककर रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कक्षा पांच के छात्र को गूगल के माध्यम से उसके घर का पता लगाने के बाद परिजनों से मिलवाने में सीडब्ल्यूसी ने अहम भूमिका निभाई। गूगल के माध्यम से मासूम के घर का पता लगाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीडब्ल्यूसी के माध्यम से परिजनों को रोहतक बुलवाया गया। वीरवार को छात्र के परिजन रोहतक पहुंचे। छात्र को पाते ही परिजन बिलख बिलख कर रोए।
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजसिंह सांगवान ने बताया कि 28 अगस्त को जीआरपी को रोहतक रेलवे स्टेशन पर 10 वर्षीय युवक रोते हुए मिला था। मासूम कुछ अधिक नहीं बोल पा रहा था। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने बाद में मासूम को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया। सीडब्ल्यूसी मासूम के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी मगर सफलता नहीं मिल पा रही थी। मासूम ने खुद का नाम शिवा बताया। पर वह पता नहीं बता पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राज सिंह सांगवान ने बताया कि उन्होंने साथियों की सहायता से गूगल के माध्यम से शिवा को हरियाणा के विभिन्न स्थानों के मंदिर और स्कूलों के फोटो दिखाए। चूंकि शिवा कुछ कुछ पंजाबी भाषा बोल रहा था। उसे पंजाब के कई स्थानों के गुरुद्वारे और स्कूल के फोटो दिखाए गए। पंजाब के जलालाबाद स्थित एक स्कूल की फोटो देखने पर शिवा ने यही पर अपने घर के होने की बात बताई। सीडब्ल्यूसी ने जलालाबाद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। अंत में सदर थाने पर संपर्क किया तो पता चला कि 27 अगस्त से शिवा लापता है। जिसे पुलिस भी तलाश कर रही है। पुलिस और जलालाबाद सीडब्ल्यूसी के माध्यम से शिवा के जलालाबाद निवासी पिता जोगिंद्र को मामले की सूचना दी गई। मामले की सूचना पाते ही जोगिंद्र वीरवार को अपनी पत्नी के साथ रोहतक पहुंचा। बेटे को पाकर परिजनों की आंखे भर आईं। सीडब्ल्यूसी को भी धन्यवाद दिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
--
मासूम को परिजनों से मिलवाने में इनका रहा सहयोग
सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डा. राज सिंह सांगवान, उमा नेहरा, नीलम आहूजा, पूजा किरण, गणेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें