ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रोहतक।
आंवल बस स्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आंवल गांव निवासी 50 वर्षीय सज्जन कलानौर से बाइक पर सवार होकर गांव के लिए जा रहा था। बताया कि जैसे ही आवल गांव के पास पहुंचा तो सामने से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सज्जन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।