भालौठ गांव में चार महिलाओं की चोटी काटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भालौठ गांव में दूसरे दिन महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी रहा। वीरवार को गांव में चार महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आये। एक महिला घटना के बाद बेहोश हो गई।
दरअसल, गांव की मुकेश देवी दोपहर को अपने घर पर मौजूद थी। तभी एक व्यक्ति आया। उसके आते ही महिला बेहोश हो गई। करीब आधा घंटे बाद महिला को होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी। फिर महिला ने पूरी कहानी अपने परिवार के सदस्यों को बताई। महिला ने बताया कि उसे आदमी का चेहरा याद नहीं है। इसी बीच चार अन्य महिलाओं की चोटी कटने की सूचना आ गई। इसके बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लगातार चोटी कटने के मामले सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है।