फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष केंद्र संचालक की सजा पर फैसला अब सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिष केंद्र संचालक की सजा पर फैसला अब सात को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महिला से दुष्कर्म और मौत के मामले में दोषी ज्योतिष केंद्र के संचालक को अब सात अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। दोषी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस बल नहीं होने कारण फैसला सुरक्षित रखा गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस कारण थानों में भी पर्याप्त पुलिस नहीं है।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार मार्च 2015 में एक व्यक्ति ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया था कि सेक्टर 14 निवासी रूपकृष्ण शर्मा ज्योतिष केंद्र का संचालक है। व्यक्ति का आरोप था कि रूपकृष्ण ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी लगातार पीड़ित की बहन को परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसमें महिला ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिर आरोपी के खिलाफ 24 मार्च 2015 को पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अप्रैल 2015 में रूपकृष्ण को गिरफ्तार किया था। मामला गंभीर होने के कारण एसआईटी ने केस की जांच की थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया था। पूरे मामले में एसआईटी ने आरोपी के बेटे से भी पूछताछ की थी। बाद में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद रूपकृष्ण को दोषी माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें