रोहतक। कैथल के खनौदा अपने पैतृक गांव से रोहतक को लौट रहे वृद्घ का शव सोमवार को गोहाना रोड पर कृपाल आश्रम के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच में सामने आया कि वृद्घ के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कृपाल आश्रम के पास करीब 70 वर्षीय वृद्घ का शव पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। जांच पर शव की शनाख्त पाड़ा मोहल्ला के रहने वाले 70 वर्षीय पालेराम के रूप में हुई। पालेराम के शरीर पर चोट के निशान मिल हैं। एसएचओ ने बताया कि पालेराम दो दिन पूर्व कैथल के खनौदा अपने पैतृक गांव में गया था। सोमवार सुबह गोहाना रोड पर उनका शव मिला है। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को डालने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि एसएचओ का कहना है कि बीमारी के कारण वृद्घ की मौत की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।