फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग पार्ट नंबर-दो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

इसे पुलिस की मिलीभगत कहा जाएगा या फिर कुछ और कि रोहतक-पानीपत हाईवे पर पिछले आठ माह से रोहतक और आसपास के गांव की महिला और युवतियां वेश्यावृत्ति कर रही हैं। वेश्यावृत्ति करने के बदले 300 से 1500 रुपये तक वसूले जाते हैं। पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अमर उजाला के जागरूक पाठक ने हाईवे किनारे चल रही वेश्यावृत्ति का स्टिंग किया। जिसमें महिलाएं मजबूरी में वेश्यावृत्ति कराने की बात कह रही हैं।
अमर उजाला के जागरूक पाठक ने स्टिंग कर वीडियो भेजा है। जिसमें दो महिलाएं दिखाई दें रही हैं। पास में पाठक भी खड़े हैं। वीडियो रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित खरावड़ गांव के पुल के पास की है। जिसमें पाठक महिला से वेश्यावृत्ति करने के बारे में पूछताछ कर रहा है। जिस पर महिला मजबूरी में ऐसा कार्य करने की बात कह रही है। हाईवे पर वेश्यावृत्ति में करीब 20 महिलाएं सक्रिय हैं।
विज्ञापन

पाठक ने फेसबुक पर लाइव हाईवे किनारे चल रही वेश्यावृत्ति के बारे में लोगों को बताया था। साथ ही जिला पुलिस से वेश्यावृत्ति पर अंकुश लगाने की मांग की थी। आरोप है कि तीन बार वह पुलिस से मामले की शिक ायत कर चुका है मगर सूचना पर मौके पर जरूर पहुंचती है तो यहां पर वेश्यावृत्ति करने वाली महिला और युवतियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उन्हें भगा देतीं हैं।

हाईवे किनारे वेश्यावृत्ति का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। इस धंधे में लिप्त लोगों को बख्शा जाएगा
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

घर जाने के लिए दो हजार तक हैं रेट
पाठक का दावा है कि सुबह आठ बजे ही महिला और युवतियां पुल के पास पहुंच जाती हैं। घर जाने के बदले 1500 से दो हजार रुपये लिए जाते है। महिलाएं आसपास के गांव की रहने वाली हैं।

एसपी से मिलकर करूंगा शिकायत
स्टिंग करने वाले युवक का कहना है कि हाईवे पर चल रही वेश्यावृत्ति की शिकायत एसपी जशनदीप सिंह रंधावा से की जाएगी।

अमर उजाला के पास पुख्ता सबूत
अमर उजाला सामाजिक सरोकारों का पक्षधर रहा है और सामाजिक बुराइयों को उजागर करना हमारा फर्ज भी है, लेकिन नैतिक मूल्यों को देखते हुए सभी बातों को प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला के पास वेश्यावृत्ति की रिकार्डिंग के साथ पुख्ता सुबूत हैं। जो पुलिस प्रशासन को जांच के दौरान उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पाठकों ने बताया कहां हो रही वेश्यावृत्ति
वेश्यावृत्ति का स्टिंग के माध्यम से खुलासे के बाद सोमवार को दिनभर अमर उजाला के पास शहर के लोगों की काल आती रही। नौ लोगों ने काल कर बताया कि गांधी कैंप के अलावा सेक्टर दो, खरावड गांव के पास हाईवे पर भी वेश्यावृत्ति चल रही है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रव्राइ नहीं करने का भी आरोप लगाया। एसपी ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित एसएचओ को दिए है।

मामले की जानकारी से इनकार
खरावड़ चौकी प्रभारी हरिओम का कहना है कि हाईवे पर वेश्यावृत्ति की शिकायत उनसे नहीं की गई है। शिकायत करने का आरोप पूरी तरह से बुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें