फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई से खाना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआईएमएस में मरीजों का खाना चोरी होने का मामला सामने आया है। इसे बीयरर के साथ मिलीभगत कर कुछ लोग सूअरों को खिलाने के लिए ले जाते थे। शुक्रवार रात का भोजन वितरण करने के दौरान गार्डों ने एक युवक को खाना ड्रम में जमा करते दबोच लिया। जबकि एक अधेड़ व्यक्ति भाग निकला। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।
शुक्रवार रात पीजीआई में मरीजों के लिए खाना बना था। इसे रोज की तरह विभिन्न वार्डों में मरीजों तक पहुंचाया जाना था। यह काम संस्थान के बीयरर के जिम्मे है। कुछ लोग बीयरर से मिलीभगत कर यह खाना अपने पालतू सूअरों को खिलाने के लिए ले जाते थे। इसके लिए बीयरर वार्ड में पूरा खाना सप्लाई न देकर इसे बचा लेते थे। यहीं से खाना ड्रम में भर कर ले जाया जाता था। संस्थान के सुरक्षा कर्मचारियों ने इस गड़बड़ी की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारी अलर्ट हुए और आरोपियों को पकड़ लिया गया। बाद में एक अधेड़ उम्र का आरोपी भाग गया। जबकि युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज गिन कर बनता है खाना, बचना नामुमकिन
पीजीआई में मरीजों के लिए तीनों समय खाना बनता है। इसके लिए बड़ी रसोई और स्टाफ है। यहां संस्थान में भर्ती मरीजों की संख्या व उन्हें दिए जाने वाले आहार के वजन के हिसाब ही खाना तैयार होता है। यह खाना निर्धारित मात्रा में ही मरीजों को दिया जाता है। ऐसे में खाना बचना नामुमकिन है। फिर भी खाना बचना और ड्रम भर कर बाहर ले जाना मामले को संदिग्ध बनाता है।

पीजीआई से खाना चोरी की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई तो मामला संस्थान में बचे हुए खाने का पाया गया। यह बचा खाना पशुओं के लिए ले जा रहे थे।
इंस्पेक्टर गरिमा, प्रभारी, पीजीआईएमएस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें