फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता करने पर चालक-परिचालक पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। अंबाला बस स्टैंड पर बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद अभद्रता करने वाले रोहतक डिपो के चालक-परिचालक को महाप्रबंधक ने रूट से हटाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही चालक-कंडक्टर के निलंबन तय माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जीएम मौखिक रूप से निलंबन का आदेश कर चुके हैं। इससे रोहतक डिपो कर्मचारियों और चालक-परिचालकों में हड़कंप मच गया है। बस स्टैंड आए जीएम का कहना है कि रविवार होने की वजह से कार्रवाई नहीं की है। निलंबन के मसले पर कहा अभी कुछ नहीं कह सकते विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रोहतक डिपो की सब संख्या एचआर 46डी-5094 में सवारियों को लेकर चालक शंकर (डी-58) और परिचालक प्रवेश (सी-372) रविवार को लेकर अंबाला गए थे। बताते हैं कि दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी। बाइक बस के नीचे आ गई जिस पर बाइक सवार ने विरोध किया तो चालक-परिचालक ने अभद्रता कर दी। इसकी सूचना मिलने पर रोहतक डिपो के महाप्रबंधक बस स्टैंड पहुंचे और चालक-परिचालकों के बारे में जानकारी की। उन्होंने पहले अधीनस्थों को आदेश दिए कि ड्यूटी से लौटते ही दोनों को रूट के हटा दिया जाए। कुछ देर के बाद आदेश दिए कि अभद्रता करने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है, जिसका आदेश जल्द मिल जाएगा। दोनों को निलंबित मानते हुए सोमवार को रूट पर नहीं भेजा जाए। इसकी जानकारी से डिपो के कर्मचारियों व चालक-परिचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिचालक प्रवेश ने फोन पर बताया कि बाइक सवार की गलती थी। उसने बस के पीछे बाइक खड़ी कर दी थी, जो चालक को बस पीछे करते समय नहीं दिखी। चालक की सूझबूछ की वजह से बाइक सवार की जान बच गई। पूरे घटनाक्रम में बाइक सवार की गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर आए महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि आज रविवार है। ऐसे में निलंबन संभव नहीं है, दोनों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि नोटिस दिया जाएगा अथवा निलंबन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें