फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के युवक की आईडी से दी गई थी गवाह को फेसबुक पर धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रा कॉलोनी का दोहरा हत्याकांड
विज्ञापन

हिसार के युवक की आईडी से दी गई थी गवाह को फेसबुक पर धमकी
- इंद्रा कॉलोनी पुलिस की जांच में सामने आई उक्त बातें
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू, शस्त्र लाइसेंस न बनने के कारण हवा सिंह के परिवार में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इंद्रा कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में गवाह को हिसार के युवक की फेसबुक आईडी से धमकी दी गई थी। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बातें सामने आई हैं। उधर बार-बार मांग के बावजूद शस्त्र लाइसेंस नहीं बनने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। एसपी से शस्त्र लाइसेंस बनवाने व फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इंद्रा कॉलोनी में 23 अक्तूबर को होटल मालिक हवा सिंह के बेटे राहुल व विशाल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया था। बार बार मांग के बावजूद शस्त्र लाइसेंस न बनाने व सुरक्षा न देने पर होटल मालिक हवा सिंह बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया था। टावर पर चढ़कर काफी देर तक हंगामा किया था। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। हत्याकांड के गवाह अंकुर को भी फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार गवाह अंकुर को हिसार निवासी एक युवक की फेसबुक आईडी से धमकी दी गई थी। इंद्रा कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हवा सिंह ने बताया कि बार बार मांग के बावजूद शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया रहा है। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी सुरक्षा को दिया गया है जबकि दिन ढलने से पहले ही रवाना हो जाता है। एक आरोपी के फरार होने का दावा किया। आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
---
फेसबुक पर गवाह को धमकी देने के मामले में हिसार के युवक का नाम आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- शमसेर सिंह, इंचार्ज, इंद्रा कॉलोनी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें