72 घंटे बाद भी नहीं किया बिदरो के शव का पोस्टमार्टम, बिफरे परिजन
- गुस्साए परिजनों ने जान बूझकर देरी से पोस्टमार्टम का लगाया आरोप, मामले की शिकायत करने की बात कहंी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एनकाउंटर के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी बिदरो के शव का पोस्टमार्टम नहीं करने से क्षुब्ध परिजनों ने दिल्ली में हंगामा किया। विभागीय अधिकारियों से भी उनकी नोकझोंक हुई। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। परिजनों ने देरी से पोस्टमार्टम की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की बात कही है।
संजीत बिदरो के भाई मंजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम में चिकित्सकों व पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती। यहीं कारण रहा कि मंगलवार को दोपहर बाद तक भी पोस्टमार्टम के बाद संजीत का शव उन्हें नहंी दिया गया। परिजनों को परेशान किया गया। गुस्साए परिजनों ने दोपहर के समय विभागीय अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। विभागीय अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पैनल की जांच के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाता है। जिसके कारण देरी हो रही है।