फोटो सहित......
फ्लैग : बसंतपुर गांव में सीबीआईकर्मी की हत्या का मामला
हेडिंग : रास्ते से गाड़ी हटाने की कहने पर मारा चाकू
: गांव के ही 3 युवकों सहित छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
: मृतक का बड़ा भाई सेना तो पिता है जेबीटी शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बसंतपुर गांव में मंगलवार देर रात रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए झगड़े में गांव के युवक रवि की चाकू मारकर हत्या की गई। रवि सीबीआई में हवलदार के पद पर कार्यरत था। सदर थाने में मृतक के पिता एवं जेबीटी टीचर राजकुमार ने गांव के ही तीन युवकों सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि गांव निवासी राजकुमार ने शिकायत दी है कि नेवी से रिटायर होने के बाद वे जेबीटी शिक्षक के तौर पर जींद के कालवां में तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा विजय फौज में तैनात हैं, जबकि छोटा बेटा रवि सीबीआई में हवलदार रहा। मंगलवार रात को खाना खाने के बाद रवि गाड़ी लेकर धामड़ गांव की तरफ घूमने चला गया। वापस आया तो गली के अंदर दिल्ली नंबर की एक गाड़ी खड़ी थी, जिसके अंदर 5-6 युवक बैठे हुए थे। रवि ने नीचे उतरकर युवकों से कहा कि वे रास्ते से गाड़ी हटा लें। इस पर गांव निवासी विनोद, अजय व काला सहित छह युवक रवि के साथ झगड़ा करने लगे। एक युवक ने हाथ में लिए चाकू से रवि की छाती में वार कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में रवि को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीजीआई से सूचना पाकर देर रात सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता के बयान पर गांव निवासी विनोद, काला, अजय सहित छह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।