फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात करते रंगे हाथों सरकारी एएनएम धरी
विज्ञापन


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा सरकार की बेटी बचाओ मुहिम को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही ग्रहण लगा रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग झज्जर और रोहतक जिले की टीम ने एक एएनएम को गर्भपात करते हुए धरा है। टीम ने एएनएम और गर्भपात कराने आई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को सूचना मिली कि एक महिला पंचकूला से सांपला में गर्भपात कराने आ रही है। टीम ने सूचना के आधार पर सांपला के मानव नर्सिंग होम के आसपास अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही पंचकूला की महिला अन्नू अंदर गई और वहां मौजूद एएनएम बबीता ने गर्भपात की तैयारी शुरू की तो टीम अलर्ट हो गई। टीम ने बताया कि बबीता ने गर्भपात करने के लिए गोली अन्नू के शरीर में रखी ही थी कि मौके पर वह पहुंच गए और गर्भपात की प्रक्रिया को रोक दिया। टीम की मानें तो बबीता सोनीपत के बड़ खालसा गांव के सरकारी अस्पताल में एएनएम के पद पर तैनात हैं। यह साथ में सांपला में अपना मानव नर्सिंग होम भी चलती है। विभाग की टीम ने आरोपी नर्स, उसकी सहायक, गर्भपात करवाने आई महिला व उसकी मां के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं टीम ने मौके से बरामद गर्भपात की दवाएं सील कर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं टीम ने बताया कि महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में लिंग जांच करवाई थी। वह किसी परिचित के माध्यम से सांपला में गर्भपात कराने आई थी। वहीं टीम ने बताया समय रहते उन्होंने कार्रवाई कर दी और गर्भपात प्रक्रिया पूरी नहीं होने दी। सूत्रों की मानें तो मौके से टीम ने दो और स्टाफ को पकड़ा है। इसमें एक पक्की कर्मचारी है और एक कच्ची कर्मचारी है। टीम में डॉ. राकेश झज्जर, डॉ. सत्यवान, डॉ. विकास सैनी नोडल अधिकारी, डॉ. संजीव मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
रेड के बाद सूचना रोहतक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी गई थी। इसके बाद सांपला थाना के एडिशनल एसएचओ जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और नर्सिंग होम संचालिका व गर्भपात करवाने वाली महिला सहित 4 को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, एडिशनल एसएचओ, सांपला

लिंग जांच और अवैध रूप से गर्भपात कराना कानून जुर्म है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके लिए निरंतर छापामारी अभियान चलाती है। बुधवार को झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। यह जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- डॉ. दीपा जाखड़, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें